{"_id":"6824d91acfa32bf38300ef99","slug":"this-time-there-will-be-no-fair-at-hathile-shahs-dargah-gonda-news-c-100-1-slko1026-137680-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हठीले शाह की दरगाह पर अबकी नहीं लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हठीले शाह की दरगाह पर अबकी नहीं लगेगा मेला
Wed, 14 May 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 14 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
डुमरियाडीह (गोंडा)। बालेश्वरगंज कस्बे के पास रौजा स्थित हठीले शाह की दरगाह पर हर साल लगने वाला मेला इस बार नहीं लगेगा। हर साल जेठ माह के पहले रविवार को यह मेला लगता था। इस बार प्रशासन ने मेला लगाने की अनुमति नहीं दी है। इस बार मेला 17 मई को लगने वाला था।
यह मेला हर साल बहराइच के गाजी दरगाह शरीफ के साथ होता रहा है। ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को होने वाले मेले में उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रांतों व पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में लोग आते रहे लेकिन, इस बार मेला के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। हठीले शाह दरगाह के गद्दीनशीन रिजवान, हनीफ मुन्ना, कय्यूम, गुड्डू व शरीफ ने बताया कि मेले की अनुमति के लिए जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी व थाने पर आवेदन किया था लेकिन अनुमति नहीं मिली। अब लाउडस्पीकर पर मेला न होने की सूचना प्रसारित की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि प्रशासन ने मेला लगाने की अनुमति नहीं दी है। इस कारण मेला नहीं लगेगा।
व्यवसायियों में मायूसी
हठीले शाह की दरगाह पर लगने वाला मेला भले ही दो दिन के लिए होता रहा लेकिन, दो दिनों में ही व्यवसायियों की बल्ले-बल्ले हो जाती थी। मेले में झूला, सर्कस व विभिन्न दुकानों के व्यवसायी लाखों का वारा-न्यारा करते थे। वहीं दरगाह प्रशासन को इतनी कमाई हो जाती थी कि उनका खर्च पूरे वर्ष आसानी से चलता था। मेले में दुकान लगाने वाले मेला न लगने से निराश हैं।