फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There was a lot of discussion about changes in elections

Gonda News: चुनाव में आए बदलावों की खूब रही चर्चा

Fri, 05 May 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of discussion about changes in elections
गोंडा के कटरा बाजार में चुनावी चर्चा में मशगूल लोग। - संवाद
गोंडा। शहर के एलबीएस चौराहा स्थित सियाराम की दुकान पर चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी चर्चाएं तेज रहीं। रवि कुमार ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में मतदाताओं का रुख समझ में नहीं आ रहा है। चुनाव में ऐन वक्त पर कई बदलाव हुए, इसमें संध्या श्रीवास्तव आगे रहीं। उनकी बात काटते हुए अनुभव ने कहा कि भाजपा इस बार दमदारी से चुनाव लड़ी है। उनकी बात पर सहमति जताते हुए जगराम तिवारी ने कहा कि व्यापारी वर्ग एकजुट होकर भाजपा के साथ रहा। हर वर्ग का वोट लक्ष्मी रायचंदानी को मिला है। वहीं, सज्जाद ने कहा कि इस बार मुस्लिम मतदाताओं ने एकजुट होकर उज्मा राशिद को वोट किया है। भाजपा व सपा के नाराज लोगों ने भी उज्मा पर भरोसा जताया है। राजाराम का कहना है कि संध्या और भाजपा आपस में लड़े हैं। जिसका फायदा उज्मा को होगा। वहीं विनोद सिंह, धमेंद्र कुमार उपाध्याय, दुर्गेश शुक्ल, मुकेश वर्मा, सोनू सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, प्रियांशु शुक्ल, हेमंत सिंह चुनावी चर्चाओं में मशगूल रहे।
विज्ञापन

कटरा बाजार चौराहे पर चुनावी चौपाल में गुणा-गणित लगाया जा रहा हैै। कुछ लोगों की नजर पार्टी प्रत्याशियों के अलावा बागियों के वोटों पर भी है। उन्हें आभास है कि निर्दलीय के वोटों का ग्राफ बढ़ा तो उनकी राह में रोड़ा अटक सकता है। चुनावी चर्चा के बीच लोगों में बहसबाजी भी हो रही है। मतदान में कहीं पर मतदाताओं की चुप्पी तो किसी जगह पर बहस हो रही है। नगर पंचायत कटरा बाजार में सीमा विस्तार के बाद जुड़े चार गांव पंचायत में आंकड़े को लेकर असमंजस भी देखने को मिले। पार्टी के सिंबल पर चुनावी नैया पार करने वाले उम्मीदवार परंपरागत वोटों पर भरोसा जता रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में आने के कारण वोट खिसकने का भी भय सता रहा है। बूथों पर कौन वफादारी से रहा और किसने भीतरघात किया, इसे लेकर भी प्रत्याशी अपने-अपने कार्यालय पर चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed