फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There are more deadly pits in the district

गोंडा: जिले में और भी हैं जानलेवा गड्ढे

Mon, 13 Feb 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
There are more deadly pits in the district
-गोंडा में नवाबगंज के वीरपुर से अशोकपुर जाने वाली सड़क किनारे बने जानलेवा गड्ढे। -संवाद
गोंडा। मनकापुर के सतिया गांव के मजरा डिघिया में सड़क के गड्ढे में हुई दो बच्चों की मौत के बाद भी विभाग व कार्यदायी संस्था के लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं। शहर से लेकर गांवों तक कई जगह ऐसे ही जानलेवा गड्ढे हैं। जिन्हें भरने की जहमत जिम्मेदार नहीं उठा रहे।
विज्ञापन

शहर में जेल रोड से अंबेडकर चौराहा होते हुए डीजल डिपो जाने वाली सड़क के किनारे कई जगह गड्ढे हैं। इसमें यदि कोई गिर जाए तो उसकी जान जा सकती है। इसके बावजूद विभागीय लोग बेफिक्र हैं।
विज्ञापन


यही हाल शहर से सटे गांवों को जाने वाले मार्गों का है। कटी चौराहा से कटहाघाट व खरगू चांदपुर होते हुए डेहरास जाने वाली सड़क के किनारे भी कई जगह जानलेवा गड्ढे हैं। ठेकेदार सड़क के निर्माण के दौरान गड्ढे खोदकर भाग जाते हैं। इसका दंश आमजन को झेलना पड़ता है। ऐसा नहीं कि अधिकारियों को ठेकेदारों के कारनामों की जानकारी नहीं होती मगर वे सब कुछ जानकर अनिभिज्ञ बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज-गोंडा राजमार्ग से वीरपुर गांव से अशोकपुर तक के लिए इस समय सड़क बनाई जा रही है। सड़क में मिट्टी पाटने के लिए जेसीबी से खोदाई कराई जा रही है। सड़क किनारे पांच से छह फिट के गड्ढे खोदे जा रहे हैं। मनकापुर की घटना के बाद भी संबंधित ठेकेदार ने सबक नहीं लिया। जेसीबी बेखौफ गरज रही है। नियमों के विपरीत खोदाई से हादसे की आशंका बढ़ गई है।




जानलेवा बने 10 फिट गहरे गड्ढे

कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बीरपुर भदैंया गांव के रास्ते मेटकुआ मार्ग को जोड़नी वाली आठ किलोमीटर लंबी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लगभग 10 करोड़ रुपये लागत से बनाई जा रही है। ये सड़क बहराइच मुख्य मार्ग को जोड़ती है। जिसकी दोनों पटरी पर पांच फिट से ऊपर के गड्ढे हैं। कटरा बीरपुर नहर से गांगादीन पुरवा को जोड़नी वाली सड़क के किनारे लगभग 10 फिट का गड्डा है। सहायक अभियंता विवेक प्रिय ने बताया कि सड़क निर्माण होते ही गड्ढे को पाट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed