फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There are 71 cuts on the highway in a 28-kilometer journey.

Gonda News: 28 किलोमीटर के सफर में हाईवे पर हैं 71 कट

Wed, 17 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 17 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
There are 71 cuts on the highway in a 28-kilometer journey.
हाईवे पर बना अवैध कट।
गोंडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार भोर कोहरे के कारण हुआ हादसा कई परिवारों को जीवनभर का दर्द दे गया। इस समय घना कोहरा गिर रहा है। ऐसे में हाईवे पर बने बेहिसाब कट लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इसके बाद भी जिले में जिम्मेदार बेफिक्र हैं। गोंडा से करनैलगंज के बीच हाईवे पर कट की पड़ताल की गई तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। 28 किमी के दायरे में 71 कट हैं। इनसे लोग बेधड़क इस पार से उस पार जा रहे हैं। महज तीन कट पर ही संकेतक हैं। पेश है रिपोर्ट:
विज्ञापन




सीन एक- संकेतक न होने से दिक्कत



दोपहर-3:00 बजे
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर बाजार से कटरा जाने वाले मोड़ के लिए कट बना है। इससे होकर लोग आ-जा रहे हैं, लेकिन संकेतक नहीं है। ऐसे में कब कौन मुड़ जाय, किसी को कुछ पता नहीं। राहगीर अवधेश व पंकज ने बताया कि दिन के समय तो सब ठीक है लेकिन रात के वक्त एकाएक लोग अपना वाहन मोड़ लेते हैं। कोहरे में समस्या हो जाती है।
विज्ञापन


सीन दो- पुलिस का बैरीकेडिंग टूटा

दोपहर 3:10 बजे।
करनैलगंज जाते समय चौरी चौराहे के पास कट के समीप संकेतक तो लगा है, लेकिन पुलिस की बैरीकेडिंग गिरी पड़ी है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। राम मिलन ने बताया कि प्रशासन को बैरीकेडिंग को सही कराना चाहिए। कोहरे में कई बार वाहन नहीं दिखते हैं। इन कट पर हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सीन तीन- कब कौन वाहन आ जाए, पता नहीं



दोपहर 3:40 बजे।
मनोज धर्मकांटा के पास कट से वाहन बिना रोकटोक आ-जा रहे हैं, लेकिन यहां भी कोई संकेतक नहीं है। संकेतक न होने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। राहगीरों का कहना है कि डिवाइडर पर वैसे ही पौधे लगे हुए हैं। ऐसे में कट दिखाई नहीं पड़ता है। अगर संकेतक लग जाय तो दूर से ही दिख जाएगा। इससे हादसे कम होंगे।




लखनऊ हाईवे पर कट की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा जाएगा। हाईवे की सुरक्षा हर हाल में बेहतर की जाएगी।



- नेहा मिश्रा, एसडीएम करनैलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed