फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Theft of 1.5 lakh after breaking the lock of a jewellery shop

Gonda News: सराफा दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी

Sun, 09 Aug 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Theft of 1.5 lakh after breaking the lock of a jewellery shop
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र में बेलवा नोहर चौराहे के समीप स्थित सराफा की दुकान में शनिवार देर रात चोरी हो गई। शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर आलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए। पीड़ित सराफ ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बेलवा नोहर गांव निवासी आशाराम सोनी ने बताया कि चौराहे के समीप उनकी सराफा की दुकान है। शनिवार देर रात दुकान से सोने की चेन, अंगूठी, झाले और चांदी की पायजेब व बिछुआ के साथ ही कांटा व बांट चोरी हो गए। आशाराम ने चोरी हुए गहनों की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।सेंध काटकर एक लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन

टिकरी। उमरिया के सिंघापुरवा निवासी राजकुमार साहू ने बताया कि शनिवार रात पीछे की दीवार काटकर घर में घुसे चोर 30 हजार रुपये व करीब एक लाख रुपये कीमत के गहने चुरा ले गए। राजकुमार ने बताया कि भैंस बेचकर 30 हजार रुपये घर में लाकर रखे थे। नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed