{"_id":"68fbbdd57193a6d39601a147","slug":"the-youth-drank-pesticide-after-his-bike-was-not-released-from-the-police-station-gonda-news-c-100-1-slko1026-145985-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: थाने से बाइक न छूटी तो युवक ने पी लिया कीटनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: थाने से बाइक न छूटी तो युवक ने पी लिया कीटनाशक
Fri, 24 Oct 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/गोंडा। थाने से बाइक न छूटने से क्षुब्ध घोसे तिवारी पुरवा निवासी हरिओम तिवारी (20) ने कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
कटी तिराहे के पास इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान चलाने वाले हरिओम का कहना है कि शुक्रवार को वह बाइक लेकर तकादा करने जा रहा था। कटी तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसकी बाइक पकड़ ली। बाइक छुड़ाने के लिए वह थाने पहुंचा तो पैसों की मांग की गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने कीटनाशक पी लिया।
सीएचसी के डॉ. विनिवेश तिवारी ने बताया कि हरिओम के मुंह से गंध आ रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी का कहना है कि हरिओम का इलाज किया जा रहा है। उसने कीटनाशक पीया या कुछ और, इसकी जांच के लिए नमूना भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाने के उपनिरीक्षक रियाज खान का कहना है कि सूचना मिली थी कि कटी तिराहे पर मारपीट हो रही है। वह मौके पर पहुंचे तो हरिओम बाइक छोड़कर चला गया था। बाइक थाने पहुंचा दी गई थी। बाद में वह नशे में थाने पहुंचा और गिरकर बेहोश हो गया तो मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पैसे मांगने का आरोप निराधार है।
एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि युवक शराब के नशे में मारपीट कर रहा था। पुलिस के पहुंचने पर बाइक छोड़कर भागा था। पुलिस ने थाने से बाइक छोड़ दी थी।