{"_id":"f61dfd5d684a592af124af13b04df2cc","slug":"the-young-man-made-a-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने लगाई फांसी
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
शहर के गरीबी पुरवा में शनिवार शाम एक युवक ने घर की दूसरी मंजिल पर पंखे के हुक से लटककर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर शव को बाहर निकाला। शहर के गरीबी पुरवा के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद पांडेय का बेटा सोमनाथ पांडेय (23) अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहता था।
शनिवार की शाम वह अपने कमरे में गया और काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने उसे आवाज दी।
जवाब न मिलने पर जब परिवार के लोग दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने अंदर झांक कर देखा तो उसका शव पंखे के हुक से कपड़े के सहारे लटक रहा था।
पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर शव को फंदे से उतरवाकर बाहर निकाला। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।