{"_id":"670c0552569597f3840732bd","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-gonda-news-c-100-1-slko1026-125448-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फंदे से लटककर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फंदे से लटककर युवक ने जान दी
Sun, 13 Oct 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के देवीनगर गांव निवासी एक युवक रविवार शाम अपने क्लीनिक में छत के हुक से रस्सी के सहारे फंदे से लटक गया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग फंदे से उतारकर नवाबगंज स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देवीनगर के पूर्व प्रधान सरजू मौर्य ने बताया कि उनके गांव के रहने वाले श्रीप्रकाश के पुत्र छोटू (20) बहादुर गांव में क्लीनिक चलाते थे। रविवार शाम छोटू ने अपने क्लीनिक में ही छत के हुक से रस्सी के सहारे फंदा बांधकर फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने छोटू को फंदे से उतारकर नवाबगंज के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि युवक के मौत की सूचना नहीं मिली है।