फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The woman with the child suicide by consuming poison

महिला ने दुधमुंहे बच्चे संग जहर खाकर दी जान

Fri, 13 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Fri, 13 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
The woman with the child suicide by consuming poison
छोटी बसेहिया गांव में गुरुवार की देर रात दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपने दुधमुंहे बच्चे संग जहर खाकर जान दे दी। इस मामले में महिला के भाई ने कोतवाली करनैलगंज में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बहराइच जनपद के जरवलरोड थाना क्षेत्र के धनराजपुर गांव के रहने वाले कृष्णानंद ने बताया कि उसने अपनी बहन सुनीता (25) की शादी दो साल पहले कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के छोटी बसेहिया गांव के रहने वाले राजू के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। कृष्णानंद के मुताबिक, ससुराल वाले उसकी बहन को अक्सर मारापीटा करते थे। कृष्णानंद ने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने गुरुवार की रात अपने छह माह के दुधमुंहे बच्चे संग जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कृष्णानंद ने कोतवाली करनैलगंज में पति राजू, श्वसुर तीरथ व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल करनैलगंज हरी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed