{"_id":"67b370ed0ed2449a700f17e4","slug":"the-woman-was-beaten-to-death-with-a-heavy-tool-gonda-news-c-100-1-gon1003-132815-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: भारी औजार से महिला की पीटकर की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: भारी औजार से महिला की पीटकर की गई थी हत्या
Mon, 17 Feb 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। बिछियाडांड निवासी आशा उर्फ संगीता (50) की भारी औजार से पीटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोप है कि लकड़ी बीनने के लिए निकली महिला की हत्या के बाद उसे ईंट-भट्ठे के अंदर फेंककर आरोपी भाग निकले।
आशा के देवर केसई उर्फ रामकेश ने बताया कि शनिवार को भाभी लकड़ी बीनने के लिए ईंट-भट्ठे की ओर गईं थीं। मगर देर रात तक वापस नहीं लौटी तो बेटी निशा ने तलाश शुरू की। वह ईंट-भट्ठे के पास लहूलुहान हालत में मिलीं। आननफानन निजी अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि किसी भारी हथियार से सिर व गले पर प्रहार कर हत्या की गई है।
थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपियों ने आशा देवी के सिर व गले में किसी भारी हथियार से प्रहार किया। उन्होंने बताया कि महिला पर हथौड़ा जैसे हाथियार से पांच से छह बार वार किए गए थे। देवर केसई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।