{"_id":"612fb2e38ebc3eca82239b68","slug":"the-water-level-of-the-crooked-rise-water-entered-two-dozen-houses-of-balapur-gonda-news-lko593627815","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेढ़ी नदी का बढ़ रहा है जल स्तर, बालपुर बाजार में पहुँचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेढ़ी नदी का बढ़ रहा है जल स्तर, बालपुर बाजार में पहुँचा पानी
विज्ञापन
गोंडा। लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण टेढ़ी नदी (कुटिला गंगा) का पानी तेजी से बढ़ रहा है। जिससे आसपास के गांवों व बालपुर कस्बे में टेढ़ी नदी का पानी आने से लोग सहमे हुए हैं।
बालपुर बाजार में करीब दो दर्जन दुकानों व मकानों में पानी घुस गया है। बहराइच के चित्तौरा झील से निकलकर अयोध्या के सरयू व घाघरा नदी में मिलने वाली टेढ़ी नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है।
जिससे नदी के किनारे बसे खानपुर, बालपुर, केशव जोत, लक्ष्मनपुर, सेवकपुरवा, तिवारी पुरवा, धानी, गोगिया, सरैया, हासिम जोत, मोकलपुर सहित अन्य गांव के किसानों की 10 हजार बीघा फसल डूब कर नष्ट हो गयी है।
विज्ञापन
साथ ही गांवों में नदी का पानी पहुंच गया है जिससे परेशानी बढ़ गयी है। बालपुर बाजार में कई मोहल्ले में लोगो के घरों में पानी पहुँच गया है। बालपुर के शवदाह में पानी भरा हुआ है। काली मंदिर के परिसर में पानी आ गया है।
डॉ जय बनर्जी, दुखी दास, कोयल तिवारी, अली हुसैन, इबरार, निज्जमुद्दीन, संतोष तिवारी, राजू सहित अन्य लोगों के मकान में नदी का पानी आ गया है। ग्राम प्रधान आशा धर्मपाल सिंह ने जिला अधिकारी को सूचना दिया।