{"_id":"6ab2c11781f8106f6604fe19","slug":"lekhpals-boycotted-work-in-additional-villages-gonda-news-c-100-1-gon1041-166591-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लेखपालों ने अतिरिक्त गांवों का किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लेखपालों ने अतिरिक्त गांवों का किया कार्य बहिष्कार
Tue, 22 Sep 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज/बेलसर। विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व में मिले आश्वासन पर अमल न होने पर लेखपालों ने अतिरिक्त गांवों का कार्य बहिष्कार कर बस्ते जमा कर दिए हैं। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ द्विवेदी के नेतृत्व में लेखपालों ने मंगलवार को मूल तैनाती स्थल को छोड़कर अतिरिक्त गांवों के बस्ते तहसील मुख्यालय में जमा कर दिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अंतर मंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने व भत्तों में वृद्धि जैसी मांगें वर्षों से लंबित हैं।
एसडीएम सविता शुक्ला ने बताया कि लेखपालों की मांगें प्रदेश स्तर की हैं। संघ के पदाधिकारियों से वार्ता हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि आंदोलन के बावजूद जनहित के कार्य बाधित नहीं होंगे। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे है, ताकि आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र के काम प्रभावित न हों। इस अवसर पर रामेश्वरदत्त तिवारी, जितेंद्र पाल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रमेश यादव, राजकुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)