फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The water level of Saryu increased by 35 cm in 24 hours

Gonda News: 24 घंटे में 35 सेंटीमीटर बढ़ा सरयू का जलस्तर

Thu, 10 Jul 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 10 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The water level of Saryu increased by 35 cm in 24 hours
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटे में 35 सेंटीमीटर बढ़ गया है। बुधवार को जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर 10 सेंटीमीटर नीचे था। बृहस्पतिवार को सरयू खतरे के निशान 106.07 मीटर से 75 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। 2.28 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत है। वहीं, एडीएम आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बाढ़ राहत एवं बचाव को लेकर नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व आपदा सहायकों को विशेष प्रशिक्षण दिया। जिला आपदा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ एवं राहत कार्य में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ में फंसे लोग कंट्रोल रूम के नंबर 05262- 388560 व 05262-230125 पर कॉल कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed