फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The wall collapsed, mother died and daughter got injured due to being buried under it

Gonda News: दीवार ढही, दबने से मां की मौत व बेटी घायल

Fri, 13 Sep 2024 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
The wall collapsed, mother died and daughter got injured due to being buried under it
गोंडा में इटियाथोक के भड़जोतिया अयाह गांव में गिरी मिट्टी की दीवार। - संवाद
मुंबई रह रहे पति से वीडियो कॉल से इशारों में बात कर रही थी मूकबधिर महिला
विज्ञापन


गोद में थी दो माह की बेटी, चोटिल बेटी की हालत ठीक

संवाद न्यूज एजेंसी

इटियाथोक (गोंडा)। इटियाथोक थाना क्षेत्र के भड़जोतिया अयाह गांव में मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी गोद में दो माह की बेटी भी थी, वह भी चोटिल हो गई। परिजनों ने बताया कि बेटी का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
ग्राम भड़जोतिया अयाह के सत्तार ने बताया कि उसके भाई स्वर्गीय अकबाल की बहू साजिदा (40) पत्नी रियाज शुक्रवार की सायं छह बजे अपनी बेटी हलीमा दो माह के साथ घर के पीछे थी। वह मूकबधिर है तो वीडियो कॉल करके अपने पति रियाज से इशारों से बात कर रही थी। उसका पति मुंबई में है। बात करने के दौरान ही दीवार उसके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर लोग दौड़े। मिट्टी हटाने पर दोनों को बाहर निकाला गया। तब तक साजिदा की मौत मौके पर ही हो गई।
विज्ञापन

चोटिल बेटी हलीमा का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है। गांव के लोगों का कहना है कि घर के पीछे कच्ची दीवार एक छप्पर रखा था, उसी के पास महिला बात करने गई थी। लगातार हुई बारिश से दीवार कमजोर हो गई थी और वह ढह गई। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed