{"_id":"af1262654d4cf01563307165eacd7754","slug":"the-wall-collapsed-killing-the-farmer-buried-in-rubble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढही, मलबे में दबकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढही, मलबे में दबकर किसान की मौत
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के धुसवा गांव में गुरुवार की भोर एक घर की मिट्टी की दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम ने किसान के परिवारीजनों को किसान दुर्घटना बीमा से पांच लाख रुपये की सहायता दिलाने की घोषणा की है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के धुसवा गांव के रहने वाले हीरालाल ने बताया कि सभी परिवारीजन बुधवार की शाम खाना खाने के बाद सो गए।
उसके पिता रक्षाराम वर्मा (60) पुत्र पोलई अपने घर के दरवाजे के बाहर रखे छप्पर में सो रहे थे। हीरालाल के मुताबिक घर की मिट्टी की दीवार जर्जर होने के कारण गुरुवार की भोर में अचानक ढह गई, जिससे उसके पिता मलबे में दब गए।
दीवार ढहने की आवाज सुनकर परिवारीजन और पड़ोस के लोग पर पहुंचे और मलबा हटाया, मगर तब तक रक्षाराम ने दम तोड़ दिया। कोतवाली मनकापुर के एसएसआई मथुरा राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम मनकापुर अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। रक्षाराम के परिवारीजनों को किसान दुर्घटना बीमा से पांच लाख रुपये की सहायता दिलाई जाएगी।