{"_id":"58efc17b4f1c1b6137cf8e94","slug":"the-villagers-angry-not-removing-liquor-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान न हटाने से गुस्साए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान न हटाने से गुस्साए ग्रामीण
अमर उजाला/गोंडा
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थलों के पास से शराब की दुकानें न हटाए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को एक बार फिर प्रदर्शन किया। उन्होंने दुकान बंद कराने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द दुकानें नहीं हटीं तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शराब की दुकानों को बंद कराया तथा बिना प्रशासनिक अनुमति के दुकान न खोलने की चेतावनी दी।
क्षेत्र के ग्राम करनैलगंज ग्रामीण में हनुमानगढ़ी मंदिर के साथ ही दो पूजा एवं धार्मिक स्थल हैं। उसी के आसपास शराब की तीन दुकानें संचालित कर दी गईं। जिसे लेकर पूर्व में ग्रामीणों ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर व डीएम को पत्र भेजकर दुकानों को यहां से हटाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद ग्रामीणों ने फिर प्रदर्शन कर दुकानों को हटाये जाने की मांग की थी, जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन फिर भी दुकानों का संचालन होता रहा। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता देखकर गुरुवार को महिला, पुरुष व बच्चों ने प्रदर्शन कर शराब की दुकानें हटाने की मांग की।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर एसआई दधिबल यादव फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और कहा कि जब तक दुकानों में ताला नहीं लग जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिस पर उन्होंने सभी दुकानों में ताला लगवा दिया। साथ ही दुकानदारों से कहा कि बिना एसडीएम के अनुमति के दुकान का ताला नहीं खुलना चाहिए।