फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The tractor uprooted the interlocking and closed the road.

Gonda News: ट्रैक्टर से इंटरलॉकिंग उखाड़ बंद कर दिया रास्ता

Sun, 08 Oct 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The tractor uprooted the interlocking and closed the road.
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के खरगूपुर राजापुर गांव में रविवार सुबह दबंगों ने ट्रैक्टर में कल्टीवेटर बांधकर सार्वजनिक रास्ते पर लगी इंटरलॉकिंग उखाड़कर रास्ता बंद कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव के अशोक कुमार शुक्ल ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उनके घर के सामने सार्वजनिक रास्ता है। जिस पर ग्राम पंचायत निधि से खड़ंजा और इंटरलॉकिंग लगाया गया था। आरोप है कि रविवार को गांव के छह-सात लोग लाठी-डंडे और ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और सार्वजनिक रास्ते पर लगी इंटरलॉकिंग को जोतकर उखाड़ने लगे। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए पीटने की धमकी देते हुए इंटरलॉकिंग उखाड़कर रास्ता बंद कर दिया। कोतवाल देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed