फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The team investigating the construction of hostel scandal in Jayaprabha village

जयप्रभा ग्राम में छात्रावास निर्माण के घपले की टीम ने की जांच

Fri, 06 Dec 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
The team investigating the construction of hostel scandal in Jayaprabha village
गोंडा के महराजगंज स्थित जयप्रभा ग्राम में निर्माणाधीन थारु हास्टल। - फोटो : GONDA
गोंडा। राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की कर्मस्थली जयप्रभा ग्राम में 2.15 करोड़ से बन रहे जनजाति छात्रावास के निर्माण में घपले की जांच टीम ने शुरू कर दी है। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने जांच के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने जांच के लिए उपजिलाधिकारी सदर वीर बहादुर यादव, पीडब्ल्यूडी के प्रातीय खंड के एक्सईन देवेन्द्र मणि व सिडको के एक्सईन की टीम बनाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीम के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी की टीम ने गुणवत्ता की जांच के लिए जयप्रभा ग्राम जाकर भवन निर्माण की स्थिति को देखा।
जयप्रभा ग्राम में पंडित दीनदयाल शोध संस्थान में थारू जनजाति के बच्चों के लिए स्कूल का संचालन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने संस्थान के परिसर में ही 50 छात्रों के लिए आवास निर्माण की घोषण की थी और इसी साल योजना की मंजूरी भी मिल गई। 2.15 करोड़ की लागत से छात्रावास का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड पैक्सफेड करा रहा है। निर्माण में गुणवत्ता का मामला सामने आने पर लखनऊ से अमर उजाला ने खबर प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने बताया कि जांच के लिए कमेटी को जांच करने के आदेश दिए गए हैं । उन्होंने टीम से जांच रिपोर्ट मांगी है। अभी उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली है, जांच चल रही है। जांच के लिए बनी कमेटी में शामिल पीडब्लूडी के एक्सईन देवेन्द्र मणि ने बताया कि शुक्रवार को सहायक अभियंता की टीम ने मौके पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण हो रहा है, करीब 68 लाख रुपये का बजट भी तक खर्च हुआ है। जांच के दौरान भवनों की स्थिति और मैटीरियल की जानकारी की गई है। सैंपल भी लिए गए हैं और पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बताया कि जांच की रिपोर्ट तैयार कर सीमित के साथ बैठक होगी। इसके अलावा कार्यदायी संस्था से निर्माण से जुड़ी जानकारियां भी ली गई हैं। उधर सीडीओ आशीष कुमार ने बताया कि जांच के लिए टीम के सदस्यों को निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी अपनी संस्तुति भेजेंगे।
चार महीने में खर्च किए 68 लाख, अब जांच के घेरे में
50 छात्रों के छात्रावास के निर्माण को चार महीने बीतने को है। इसमें प्रथम तल के दीवारों तक का कार्य हो चुका है। करीब 68 लाख रुपये अब तक खर्च हो चुके हैं। संस्था को निर्माण के लिए पूरा बजट मिल चुका है। अभी जांच चल ही रहा था कि सीएम कार्यालय ने जांच बैठा दी है। अब यह परियोजना जांच के दायरे में है। बताया जा रहा है कि जांच के लिए अभी कमेटी बनी है, लेकिन इसके साथ ही गोपनीय जांच भी हो रही है।
छात्रावास के निर्माण के जांच की रिपोर्ट मांगी है। टीम ने जांच की है और जल्द ही रिपोर्ट मिल जाएगी। जांच में जो मामला सामने आएगा उसकी रिपोर्ट सीएम कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाएगी। -डॉ. नितिन बसंल, जिलाधिकारी

शासन के आदेश पर छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जांच के लिए टीम बनी है, संस्था की ओर से कोई कमी निर्माण में नही की गई है। शोध संस्थान के लोगों की निगरानी में निर्माण हो रहा है। -संतोष पांडेय, एक्सईन पैक्सफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed