{"_id":"6956bb65966c09b6c705fa29","slug":"the-sun-came-out-to-welcome-the-new-year-gonda-news-c-100-1-slko1028-149691-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नए साल की अगवानी करने निकला सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नए साल की अगवानी करने निकला सूरज
Thu, 01 Jan 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
पार्क में खेलते बच्चे।
गोंडा। सूरज ने अपनी किरणों से नए साल का स्वागत किया। बृहस्पतिवार सुबह से खिली धूप से लोगों के चेहरे खिल गए। पूरे दिन लोगों ने धूप का आनंद लिया। बच्चों ने मैदानों और पार्कों में खेलकूद और मस्ती की। घरों में महिलाओं ने रोजमर्रा के काम तेजी से शुरू कर दिया। हालांकि, दोपहर बाद धीरे-धीरे पछुआ हवा ने तेजी पकड़ी और शाम को एक बार फिर गलन का सामना करना पड़ा।
नए साल की सुबह कोहरा रहा पर सूर्य की रोशनी के सामने कोहरा बौना साबित हुआ। सुबह लगभग आठ बजे ही धूप निकल आई, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। ठंड में ठिठुर रहे लोगों के चेहरों पर रौनक आ गई। खेल मैदानों में बच्चों और युवाओं ने जुटकर क्रिकेट, दौड़ सहित अन्य खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लिया। हाउसिंग कॉलोनी के चेतना पार्क में राजेश, दीपू, चंदन, निहाल क्रिकेट खेल रहे थे। बताया कि छुट्टी का दिन है। धूप भी निकल आई है। रोज घरों में रजाई के सहारे रहते थे या फिर अलाव तापते थे। आज धूप निकल आई है इसलिए पार्क में खेलने आ गए हैं।