{"_id":"67c0ac0e44fbb6fa4e0ad90b","slug":"the-security-of-the-medical-college-is-dependent-on-two-watchmen-gonda-news-c-100-1-slko1026-133424-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो चौकीदारों के भरोसे ही मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो चौकीदारों के भरोसे ही मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा
Thu, 27 Feb 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। तीन वर्षीय मासूम अभिनव के लापता होने से मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हुए हैं। करीब 15 बीघा क्षेत्र में फैले 300 बेड वाले मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के लिए मात्र दो चौकीदारों की तैनाती है। यह हाल तब है जब यहां की औसत ओपीडी प्रतिदिन करीब 800 से 1000 के बीच है।
मेडिकल कॉलेज में कभी मरीजों के मोबाइल चोरी तो कभी साइकिल चोरी की घटनाएं सामने आती हैं। कई बार मरीजों की जेब कटने के भी मामले सामने आए हैं। कभी पुलिस को सूचना दी जाती है तो कभी विभागीय अधिकारी अपने स्तर से मामला निपटा देते हैं। इन सबके बीच सुरक्षा को लेकर कोई मुकम्मल प्रबंध नहीं किया गया। नतीजतन, घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
वर्तमान में मेडिकल काॅलेज की ओपीडी वाली बिल्डिंग में 200 बेड व कोविड में 100 बेड अलग से हैं। इन सबके बाद भी सुरक्षा के लिए सिर्फ दो ही चौकीदार तैनात हैं। उन्हें भी शिफ्टवार लगाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पूर्व सैनिकों की तैनाती की बात कही गई, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर प्रधानाचार्य से बात की जा रही है। वैसे सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। महिला के मुताबिक उसने बच्चे को आरोपी को संभालने के लिए दिया था।