फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The road built at a cost of Rs 14 lakh started crumbling within a month

Gonda News: महीने भर में ही उखड़ने लगी 14 लाख से बनी सड़क

Tue, 15 Oct 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 15 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
The road built at a cost of Rs 14 lakh started crumbling within a month
गोंडा। शहर के मदरसा फुरकानियां के सामने मेवातियान वार्ड में 14 लाख रुपये की लागत से रातों रात बनी सीसी रोड महीने भर में उधड़ने लगी है। इससे सड़क मार्ग पर जगह-जगह गिट्टियां बाहर निकलकर सड़क पर बिखरने से दो पहिया वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी उठाना पड़ रही है। वार्ड सभासद ने सड़क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत अधिशासी अधिकारी और पालिकाध्यक्ष से की गई है। अधिशासी अधिकारी ने निर्माण कार्य की जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गोंडा के वार्ड की सभासद आफरीन बानो ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य में मानकों की पूरी तरह से अनदेखी की गई। पूर्व में बने डामर को हटाए बिना ही रातों रात सीधे सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया। आरोप है कि बिना ईंट-बजरी का इस्तेमाल किए ही ठेकेदार ने 14 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा कर दिया।
विज्ञापन

अवर अभियंता मनोज का कहना है कि शिकायत के बाद तकनीकी जांच के लिए अब टीम बनाने के साथ ही इस्तेमाल हुई निर्माण सामग्री का नमूना लेकर प्रयोगशाला में भेजा गया है। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed