फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The resolution to follow the ideals of the Buddha

बुद्ध के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 21 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 21 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The resolution to follow the ideals of the Buddha
जयंती मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
गौतम बुद्ध की 2560वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रमों में भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। 
विज्ञापन


सदर ब्लॉक के बुद्ध नगर बाजार में शनिवार को भगवान बुद्ध समाजसेवा संस्थान के तत्वावधान में गौतम बुद्ध की 2560वीं जयंती मनाई गई। भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था अध्यक्ष रक्षाराम मौर्य ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने हम सभी को सेवा करने का मार्ग बताया है। भगवान बुद्ध ने श्रावस्ती में तप किया। हम सभी को उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना होगा। इस दौरान खीर वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार, सुरेश, ठाकुर प्रसाद, राजेश कुमार, दीपप्रकाश आदि मौजूद रहे। सदर ब्लॉक के मदारा गांव स्थित बौद्ध ज्ञानपीठ में भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह ने महात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पीठ के प्रबंधक बालेंद्र सिंह ने कहा कि अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही दुनिया में सुख-शांति कायम की जा सकती है।

इस दौरान नानमून गौतम, बलदेव सिंह, शिव प्रताप, साजन, विजय कुमार, नीतू सिंह, संध्या सिंह आदि मौजूद रहे। डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति की तरफ से सिविल लाइंस स्थित गौतम बुद्ध पार्क में बुद्ध जयंती मनाई गई।

बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सुरेंद्र सिंह गौतम ने महात्मा बुद्ध के बुद्ध वंदना एवं पंचशील सिद्धांत से लोगों को अवगत कराया।


रामदास कोरी, राजेंद्र चौधरी, अलखराम गौतम, रमेश चंद्र, राम आशीष वरुण, चंद्रशेखर पासवान व मनीराम यादव आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महात्मा बुद्ध के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आजाद सिंह, बनारसी लाल, कौशल किशोर, रक्षाराम, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed