फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The police kept running, the robbery incident turned out to be false

Gonda News: दौड़ती रही पुलिस, झूठी निकली लूट की वारदात

Fri, 02 Jan 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 02 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The police kept running, the robbery incident turned out to be false
रुपईडीह/गोंडा। यूपी 112 पर शुक्रवार की सुबह 11:45 बजे इटियाथोक के घिवपुर मोड़ के पास लूट की सूचना पर पुलिस बदमाशों की घेराबंदी के लिए दौड़ती रही। पुलिस की जांच में वारदात झूठी निकली। पुलिस का कहना है कि झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इटियाथोक के मुंडेरवा माफी नौबस्ता गांव निवासी गुरुदेव तिवारी पंजाब प्रांत के लुधियाना में रहकर मजदूरी करते हैं। कुछ दिनों पहले ही अपने घर आए थे। शुक्रवार को वह साइकिल से यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा मुंडेरवा माफी रुपये निकालने गए थे। गुरुदेव ने यूपी 112 पर सूचना दी कि वहां बैंक से 42 हजार रुपये निकालने के बाद वह वापस घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने घिवपुर मोड़ के पास उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उनके दाएं जेब से 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। जबकि, दूसरी जेब में रखे 22 हजार रुपये सुरक्षित बच गए। सूचना पर सीओ सिटी आनंद कुमार राय, सीओ सदर शिल्पा वर्मा, थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। जांच में मामला फर्जी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए दी लूट की गलत सूचना
सीओ सिटी ने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गुरुदेव के साथ उनके गांव का रहने वाला गोविंद भी था। दोनों को मौके पर छानबीन के बाद खरगूपुर के पिपरा बाजार पुलिस चौकी लाया गया। जहां कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और बताया कि देहात कोतवाली के धर्मीपुरवा निवासी गोविंद के बहनोई अभिषेक तिवारी से उसने 45 हजार रुपये उधार लिए थे। गोविंद बकाया रकम की मांग कर रहे थे, सुबह उनके साथ बैंक गया, रुपये निकालने के बाद 20 हजार रुपये गाेविंद को दे दिए। पत्नी रुपयों के बारे में पूछताछ करती, इसलिए गोविंद के साथ मिलकर लूट की फर्जी कहानी रची थी। सीओ ने बताया कि लूट की फर्जी सूचना देने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed