फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The pace of development of village

तालमेल से करें गांव का विकास

Sat, 04 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 04 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
The pace of development of village
बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
जिले के जमथरा गांव के ग्राम प्रधान के साथ शनिवार को काफी पीते हुए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जहां प्रधान त्रियुगी नारायण दुबे से सवाल-जवाब करते हुए उनके गांव को विकास के पथ पर आगे ले जाने की योजना तैयार की तो वहीं अधिकारियों को सेवाभाव व आपसी तालमेल बनाकर लोगों के बीच काम करने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


परिचर्चा में डीएम ने ग्राम प्रधान व सरकारी कर्मियों को टीम भावना से आपसी तालमेल बनाकर जनता के लिए काम करने की सीख दी। इस दौरान ग्राम प्रधान ने गांव में जल निगम के जेई के कभी भी न आने की बात बताई।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने एक्सईएन जल निगम को आदेश दिए कि वे ब्लॉकों में तैनात जेई के नाम व मोबाइल नंबर समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित कराएं, जिससे जन सामान्य व पेयजल की किसी भी समस्या के बारे में सीधे फोन पर अवगत करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत के नौ मजरों में से मात्र एक ही मजरे में बिजली है। शेष आठ गांवों में बिजली अभी तक नहीं पहुंची है। इस पर डीएम ने एक्सईएन विद्युत को तत्काल कार्यवाही करने को कहा। 

ग्राम प्रधान ने डीएम को बताया कि उनके गांव में स्वास्थ्य केंद्र पर किसी भी चिकित्सक की तैनाती नहीं है, जिससे लोगों को अपना इलाज कराने के लिए सीएचसी जाना होता है। इस पर उन्होंने जल्द ही चिकित्सक की तैनाती की बात कही। वहीं, ग्राम पंचायत में सहकारी भवन के जर्जर होने, चार चकमार्गों पर कब्जा होने की भी शिकायत प्रधान ने की।


इस पर डीएम ने प्रधान को पुलिस टीम को गांव ले जाकर सारे कब्जों को खाली करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान कोई विरोध या फिर किसी तरह की दबंगई करता है तो मौके पर ही उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed