फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The operator of the customer service center escaped with 86 thousand

ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक 86 हजार लेकर फरार

Fri, 06 Dec 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
The operator of the customer service center escaped with 86 thousand
इटियाथोक (गोंडा)। इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक 86 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। 4 दिन से ग्राहक सेवा केंद्र बंद होने पर ग्राहकों ने मुख्य शाखा पर शिकायत की है। ग्राम अयाह की फूलपता पत्नी राजेश ने शाखा प्रबंधक इलाहाबाद बैंक को दिए पत्र में कहा है कि उनका खाता इलाहाबाद बैंक इटियाथोक शाखा में खुला हुआ है।
विज्ञापन

गांव में ही इलाहाबाद बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खुल जाने पर वह अमन पांडे के ग्राहक सेवा केंद्र से अंगूठा लगाकर पैसा निकालती रहीं। बाद में जब वह अपने खाते का नो-ड्यूज लेने इलाहाबाद बैंक पहुंचीं तो पता चला कि खाते से 36 हजार रुपये भी निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन

फूलपता ने बताया कि उसने रुपये नहीं निकाले हैं। गांव के ही प्रमोद कुमार ने बताया कि उसके खाते से भी करीब 30 हजार रुपये निकाल गये हैं। बताया कि पासबुुक प्रिंट कराने पर इसकी जानकारी हुई। यहीं की रहने वाली गीता देवी पत्नी सरजू प्रसाद ने बताया कि उनके खाते से भी 20 हजार की नकदी अलग-अलग तिथियों में निकाली गई है। गुरुवार को तीनों खाताधारकों ने शाखा प्रबंधक को पत्र देकर रुपये निकाले जाने के मामले में जांच कराए जाने की मांग की। उधर अयाह चौराहे पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर 4 दिन से ताला लटक रहा है। ग्राहक सेवा केंद्र बंद होने से लोग मुख्य शाखा पर पहुंचकर अपने अपने खाते का बैलेंस चेक कराने आ रहे हैं। शाखा प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि बिना सूचना के ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर दिया गया है जो गलत है। शिकायत मिली है। इसकी सूचना अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed