फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The objections to voter lists disposal

मतदाता सूची की आपत्तियों का होगा निस्तारण

Mon, 21 Dec 2015 11:27 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुरू किए गए निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। पुनरीक्षण में आए आवेदन पत्रों को अपलोड कर डाटाबेस बनाया जा रहा है। इन आवेदन पत्रों,  नामावलियों के दावे व आपत्तियों का निस्तारण छह जनवरी को होगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 जनवरी को होगा।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचक नामावलियों का नए सिरे से पुनरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले भर के मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कराया गया। इसमें नये वोटरों को जोड़ने के अलावा जो अब जिंदा नहीं हैं, उनके नाम हटाने के साथ जिन वोटरों के नाम, उम्र, पते, फोटो में संशोधन करना था, उसके लिए अलग-अलग आवेदन पत्र भरवाये गए, जो दावे किये गए हैं उन पर लोगों से आपत्तियां छह जनवरी को ली जाएंगी।
विज्ञापन


उनका पांच जनवरी 2016 तक डाटाबेस बनाया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 जनवरी को किया जाएगा। इस बाबत जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी कामेश्वर सहाय का कहना है कि जो आवेदन आए हैं, उन्हें अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका डाटाबेस तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य कराने के लिये सभी राजनीतिक दलों से सहयोग करने को कहा है।

उधर, अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से पुनरीक्षण में विभाग को 10,503 आवेदन पत्र मिले हैं।

यहां बने मतदाता पंजीकरण केंद्र
केंद्र                         फोन नंबर
तहसील गोंडा सदर -        05262-233763,230835
तहसील करनैलगंज -         05261-244022,444381
तहसील तरबगंज -             05260-255005,255097
तहसील मनकापुर -             05265-234044,234432
जिला निर्वाचन कार्या गोंडा    -    05262-233710,231552    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed