फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The noose tightened on claimants Conduct

दावेदारों पर कसा आचार संहिता का फंदा

Tue, 22 Sep 2015 11:01 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इससे जगह-जगह बोर्ड व पोस्टर लगाने वाले, मानक से अधिक वाहन दौड़ाने वाले तथा सीमा से अधिक राशि खर्च करने वाले दावेदारों पर अब शिकंजा कसना तय है। डीएम ने मंगलवार को बैठक कर सभी अधिकारियों को आचार संहिता का पालन कराने का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता के मुख्य बिंदु
- कोई भी प्रत्याशी ऐसी कोई भी चीज लिखकर, बोलकर या प्रतीक के माध्यम से प्रचार-प्रसार नहीं करेगा, जिससे किसी धर्म, मजहब या संप्रदाय के लोगों की भावना आहत हो।
विज्ञापन

- किसी भी पूजा स्थल पर कोई निर्वाचन संबंधी कार्य नहीं किया जाएगा।
- मतदाता को रिश्वत देकर या मादक द्रव्य बांट कर या फिर धमकाकर अपने पक्ष में मतदान करने का दबाव नहीं बना सकेगा।
- किसी भी उम्मीदवार या समर्थकों का पुतला लेकर सार्वजनिक स्थलों पर जलाने या प्रदर्शन करने पर रोक होगी।
-चुनाव प्रचार के लिए किसी भी भवन, अहाते या दीवार पर झंडे, पोस्टर या बैनर लगाने का कार्य नहीं करेगा।
-सार्वजनिक स्थल या भवनों पर विज्ञापन, वाल राइटिंग, कटआउट नहीं लगा सकेगा।
-चुनाव प्रचार के लिए वाहनों का प्रयोग बिना प्रशासन की अनुमति के नहीं किया जा सकेगा।
- चुनाव प्रचार के लिए लाउड स्पीकर या साउंड बाक्स रात दस से सुबह छह बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
- वोटिंग के दिन मतदान केंद्र के पास अपने पंडाल में प्रतीक, बैनर पोस्टर या किसी अन्य प्रकार के भोज्य पदार्थ का इंतजाम नहीं करेंगे।

बनाए गए सहायक निर्वाचन अधिकारी
प्रथम चरण      करनैलगंज        प्रबोध कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी
द्वितीय चरण    सदर गोंडा        एके सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
तृतीय चरण    मनकापुर        विनय सिंह, जिला कृषि अधिकारी
चतुर्थ चरण    तरबगंज            ओंकार नाथ यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी

इन ब्लॉकों के नए बने रिटर्निंग अफसर
ब्लॉक                नाम पद
हलधरमऊ           ओम प्रकाश उपाध्याय, सहायक अभियंता बाढ़ कार्यखंड
झंझरी                हनुमान प्रसाद मिश्र, एडीसीओ सदर
मुजेहना             सुभाष चंद्र वर्मा, एडीसीओ तरबगंज
इटियाथोक         सुरेेश चंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य आईटीआई
छपिया            रामेश्वर तिवारी, सहायक वन संरक्षक
बेलसर           जगदीश वर्मा, एडीसीओ करनैलगंज
वजीरगंज           मनोज कुमार राव डीपीओ गोंडा
नवाबगंज            बीडी वर्मा, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed