फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The night was spent in the hope of well-being of loved ones living in Jammu

Gonda News: जम्मू में रह रहे अपनों की कुशलक्षेम की आस में गुजरी रात

Fri, 09 May 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The night was spent in the hope of well-being of loved ones living in Jammu
भदुवा तरहर गांव में जम्मू में रह रहे परिजनों के बारे में बातचीत करते लोग। - संवाद 
गोंडा। पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच गोंडा के भदुआ तरहर गांव के लोग बृहस्पतिवार को पूरी रात जागते रहे। वजह, इस गांव के करीब 50 लोग जम्मू में रहकर रोजगार करते हैं। पाकिस्तान की ओर से मिसाइल हमले की नापाक कोशिश की खबर यहां आते ही परिजन चिंतित हो गए। परिवार व गांव के लोग अपनों की कुशलक्षेम जानने में लग गए। पूरी रात लोग जागते रहे।
विज्ञापन

गांव के अशोक का कहना है कि वह जम्मू में ही रहकर काम करते हैं। दस दिन पहले ही गांव आए हैं। जम्मू में उनकी बहू, बेटी व अन्य परिजन रह रहे हैं। वहां के हालात खराब हुए तो बृहस्पतिवार को पूरी रात नींद नहीं आई। बताया कि परिजनों से हर वक्त वह संपर्क में हैं। परिजनों ने बताया कि जम्मू में बृहस्पतिवार को पूरी रात ब्लैकआउट रहा। सिर्फ धमाकों की आवाजें आ रही थीं। सब दहशत में थे। सुबह बात हुई, अब सब ठीक बता रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के ही राहुल का कहना है कि रात कब गुजर गई, पता ही नहीं चला। परिजनों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि बिजली गुल थी। रह-रहकर धमाकों की आवाज ही सुनाई दे रही थी। सब अपने घरों में कैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही गोविंद ने बताया कि वह भी जम्मू में रहते थे। रघुनाथ मंदिर के पास वह लोग काम करते हैं। कुछ दिन पहले घर आए थे। अन्य लोग वहीं पर हैं। यह अंदाजा नहीं था कि इस तरह के हालात हो जाएंगे।


रात कैसी गुजरी.. मत पूछो
जम्मू में रह रहे भदुआ तरहर गांव के शुभलाल माली से फोन में बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह लोग पनामा चौक के पास रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम को बिजली काट दी गई। गोलीबारी की आवाज पूरी रात सुनाई दी। बताया कि हम लोग घर के भीतर थे। तनाव के कारण काम-धंधा बंद है। बस आगे मत पूछा.. कैसे रात गुजरी।

दहशत है, लेकिन सब कुशल है
पोर्टरगंज में अजय कुमार का कहना है कि उनकी बुआ अपने बच्चों के साथ चंडीगढ़ में रहती हैं। जब से यह हालात बने हैं, वह लोग उनके संपर्क में हैं। बताया कि दहशत हैं, लेकिन सब ठीक है। आज सुबह ही बात हुई है। कोई परेशान होने वाली बात नहीं है। घर की महिलाएं चंडीगढ़ में रह रहे परिजनों को लेकर चर्चा करने में व्यस्त दिखीं।

सैनिक के परिजन बोले-हमें अपने बेटे पर है गर्व
नवाबगंज विकासखंड के टिकरी गांव के रहने वाले भारतीय सेना में सैनिक शक्ति सिंह के पिता पेशकार सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे। हमारे जवानों से टक्कर लेना पाकिस्तान के वश की बात नही है। बृहस्पतिवार रात पठानकोट एयरबेस पर जब पाकिस्तान ने मिसाइल हमले किए, उस वक्त शक्ति अपनी बहन से मोबाइल पर बात कर रहे थे। पेशकार सिंह ने कहा कि हमारा बेटा देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरे, उनकी यही कामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed