{"_id":"66e1e960bab3853704066d84","slug":"the-miscreants-shot-the-grocery-merchant-gonda-news-c-100-1-slko1026-123450-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बदमाशों ने किराना व्यापारी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बदमाशों ने किराना व्यापारी को मारी गोली
Thu, 12 Sep 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
घायल किराना व्यापारी सत्यदेव। -संवाद
-मेडिकल कॉलेज से नाजुक हालत में ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर
-करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के परसा गोड़री गांव की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बालपुर (गोंडा)। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के परसागोड़री गांव के दो पुरवों के दो घरों में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोला। छोटीपुरवा में बदमाशों ने एक किराना व्यापारी को गोली मार दी। व्यापारी को गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं दर्शन तिवारी पुरवा में महिलाओं के जाग जाने पर बदमाश भाग निकले। लगातार हो रही वारदात का खुलासा न होने से लोगों में दहशत है।
परसा गोड़री छोटी पुरवा निवासी रामू दीक्षित ने बताया कि परिवार के कुछ लोग मंगलवार की रात दरवाजे पर सो रहे थे। वह भी भाई सत्यदेव के साथ बाहर सो रहे थे तभी आधी रात को घर के पीछे का दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने भाई किराना व्यवसायी सत्यदेव दीक्षित के साथ घर के पीछे गए तो वहां मौजूद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सत्यदेव गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए नहर की तरफ भाग निकले। सत्यदेव को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर कोतवाल श्रीधर पाठक, चौकी प्रभारी नागेश्वर नाथ पटेल पहुंचकर जांच की।
दूसरी वारदात में परसा गोड़री के ही दर्शन तिवारी पुरवा निवासी विनोद यादव ने बताया कि बदमाश घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए, लेकिन महिलाओं के जग जाने से शोर मचाना शुरू कर दिया। गांववालों की मदद से पीछा किया गया, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में गांव में पुलिस गश्त नहीं करती इसलिए बदमाशों का हौसला बुलंद है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी हैं चोरियां
परसा गोड़री गांव में हुई यह कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पहले हुई चोरियों का खुलासा न होने से लोगों में दहशत का माहौल है। 29 जून को क्षेत्र के समदरियन पुरवा में गोपाल दूबे के घर में घुसे चोरों ने नकदी व गहने पार कर दिए थे। 30 जुलाई को इसी थाना क्षेत्र के भैरमपुर में रामनेवाज मिश्रा व 30 जुलाई को ही बमडेरा गांव में रामप्रकाश शुक्ला के घर से चोरों ने नकदी व गहने पार कर दिए थे। 31अगस्त को भुलभुलिया डीहा गांव में रवि प्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह तथा इसी गांव के अहिरन पुरवा में शिवबहादुर यादव के यहां हुई चोरियों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।