फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The living woman was shown dead in the records

जीवित महिला को लेखपाल ने अभिलेखों में दिखा दिया मृतक

Mon, 26 Jul 2021 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
The living woman was shown dead in the records
गोंडा। सकरौरा गांव में मजरे छतई पुरवा की रहने वाली एक महिला ने डीएम से शिकायत दर्ज कराई कि हल्का लेखपाल ने अभिलेखों में उसे मृत दिखाकर उसकी खतौनी की जमीन उसके भाईयों के नाम दर्ज कर दी है।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे चुप रहने को धमकाया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम करनैलगंज स्तर से हुई जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी लेखपाल को निलंबित कर पुलिस में केस दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम के जनता दर्शन में पीड़िता ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हल्का लेखपाल जितेंद्र प्रसाद ने उसे मृतका दिखाकर उसकी खतौनी की जमीन उसके भाइयों के नाम दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिया है।

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि तहसील करनैलगंज अंतर्गत ग्राम छतई पुरवा मौजा सकरौरा निवासिनी सुनीता देवी पुत्री स्वर्गीय सांवल प्रसाद की शिकायत पर आरोपी लेखपाल को निलंबित कर मामले में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही पीड़िता की जमीन भी उसके स्वामित्व में दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed