फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The list of characters will be finalized after removing the ineligible names

Gonda News: अपात्रों के नाम हटने के बाद फाइनल होगी आवास योजना के पात्रों की सूची

Thu, 19 Feb 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The list of characters will be finalized after removing the ineligible names
गोंडा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में संदिग्ध आवेदकों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। अब शासन स्तर से अपात्र पाए गए नाम सूची से हटाए जाएंगे। इसके बाद पात्रों की अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन

जिले में 1.48 लाख आवेदनों का सर्वे कराया गया था। इनमें से 61,578 आवेदन संदिग्ध पाए गए, जिनका दोबारा सत्यापन कराया गया। सत्यापन रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। वहीं, पहले चरण में करीब 86 हजार आवेदक पात्र पाए गए थे, जिनके आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि अपात्रों के नाम हटने के बाद अंतिम सूची फाइनल की जाएगी, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को आवास का लाभ मिल सके। योजना के प्रचार-प्रसार और ग्रामीणों को डिजाइन की जानकारी देने के लिए जिले के 15 विकासखंडों में मॉडल आवास बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed