{"_id":"5cb75f51bdec2213f4136b24","slug":"the-last-chance-for-nomination-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी मौका
Wed, 17 Apr 2019 10:46 PM IST
रमेश रमेश
Amar ujala Bureau/Gonda
Amar ujala Bureau/Gonda
Published by: रमेश रमेश
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन का गुरुवार को आखिरी मौका है। बुधवार को अवकाश रहने की वजह से नामांकन प्रक्रिया स्थगित रही। चुनावी मैदान में दो-दो हाथ करने को आतुर लोगों के लिए अब नामांकन करने के लिए सिर्फ एक दिन शेष बचा है। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की आरओ जांच करेंगे, जबकि 22 अप्रैल को नामांकन पत्रों की वापसी हो सकेगी।
लोकसभा चुनाव का घमासान अब अपने शबाब की ओर बढ़ रहा है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद चुनावी गणित व नये समीकरण की तस्वीर सामने आएगी। चुनावी मैदान में कूदे महारथियों में से कौन किसे मात दे रहा है, धीरे-धीरे उम्मीदवारों के जन संपर्क के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
चार दिन बाद उम्मीदवारों की ओर से अपने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंकी जाएगी। इसको लेकर उम्मीदवारों के सिपहसालारों की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। इसी तरह से जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों की ओर से चुनाव के लिए बनी टीमों की प्रभारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। कलेक्ट्रेेट में गुरुवार को को कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार बिन्नू पांडेय के नामांकन करने के अलावा कई और दल व निर्दल उम्मीदवारों की ओर से नामांकन किया जा सकता है।