{"_id":"6aaae089909f1990da04c50b","slug":"the-lamp-of-blessings-will-be-lit-at-7-pm-today-gonda-news-c-100-1-brp1002-166215-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आज शाम सात बजे जलेगा आशीर्वाद का दीया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आज शाम सात बजे जलेगा आशीर्वाद का दीया
Thu, 17 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में सेवा संकल्प अभियान की बैठक में मौजूद प्रभारी मंत्री आशीष पटेल, विधायक
गोंडा। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को शाम सात बजे जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। घरों, प्रतिष्ठानों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला पंचायत सभागार में प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने और विभागों में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने और लाभ दिलाने पर जोर रहेगा। प्रत्येक विकासखंड में एक सप्ताह तक विशेष शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। अभियान में ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। बैठक में गौरा विधायक प्रभात वर्मा, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी अभिषेक, सीडीओ दयानंद प्रसाद समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
संजय निषाद अपने दर्द की दवा ढूंढ रहे : आशीष पटेल
जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने निषाद पार्टी के नेता डॉ. संजय निषाद की नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि संजय निषाद अपने दर्द की दवा ढूंढ रहे हैं। कहा कि नेता प्रतिपक्ष उनके साथी हैं, इसलिए उनसे मुलाकात होती रहती है। मुझे कोई दर्द नहीं है, इसलिए मैं दवा नहीं ढूंढ रहा हूं। यूपीआई पर चार्ज लगाए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने अभी इस मामले का विस्तृत अध्ययन नहीं किया है। इसलिए इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
इन स्थानों पर जलेगा दीया
गोंडा। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को शाम सात बजे झालीधाम आश्रम, बालाजी मंदिर रामलीला मैदान, मिश्रौलिया ओवरब्रिज, केशवपुर पहड़वा ओवरब्रिज, सोनी गुमटी ओवरब्रिज, मेडिकल कॉलेज, परसपुर-चचरी से गौरीगंज मार्ग, पसका सरयू घाट के नवनिर्माण स्थल, नागेश्वर बाबा आश्रम, अशोकपुर पोखरा, नगर पंचायत तरबगंज, नगर पंचायत बेलसर, हनुमानगढ़ी मंदिर वजीरगंज, अटल आवासीय विद्यालय मनकापुर, स्वामीनारायण मंदिर और गौरा बुजुर्ग के मानसरोवर स्थल पर आशीर्वाद का दीया जलाकर विकसित भारत-2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।