फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The inspection found deficiencies in health centers

स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में मिलीं खामियां

Tue, 06 Oct 2015 11:54 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा से लेकर डिलीवरी प्वॉइंट में सुधार का काम कर रही टीएसयू (टेक्निकल सपोर्ट यूनिट) टीम ने मंगलवार को जिले के दो स्वास्थ्य केन्द्रों परसपुर व रुपईडीह का जायजा लिया। लखनऊ से आई टीएसयू टीम के लोगों ने दोनों स्वास्थ्य केन्द्रों पर काम करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मरीजों के ट्रीटमेंट और प्रसूता महिलाओं की डिलीवरी के संबंध में जानकारी हासिल करते हुए उन्हें डिलीवरी प्वॉइंट पर बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में अवगत कराया।
विज्ञापन


साथ ही मां व बच्चे की उचित देखभाल के लिए उनके टीकाकरण पर जोर दिया। नवजात बच्चों की मृत्युदर में कमी लाने के साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों पर काम करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को तकनीकी बारीकियों से अवगत कराने का काम शासन स्तर पर गठित टीएसयू (टेक्निकल सपोर्ट यूनिट) की टीम कर रही है।
विज्ञापन


जिसके तहत टीएसयू के लोग सरकारी अस्पतालों में जाकर वहां काम करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ट्रेंड कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को लखनऊ से आई टीएसयू की 4 सदस्यीय टीम ने जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) परसपुर व रुपईडीह का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां टीम के लोगों को कुछ खामियां भी मिलीं। जिसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सुधार लाने की हिदायत देते हुए डिलीवरी प्वॉइंट के भीतर अनावश्यक भीड़ से परहेज रखने की हिदायत दी।

प्रसूता महिलाओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसका स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को विशेष ख्याल रखने, नवजात बच्चों की देखभाल व उसके नियमित टीकाकरण किए जाने की सलाह दी।

सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने बताया कि टीएसयू टीम मंगलवार को दो सीएचसी का दौरा करने गई थीं। जो अभी लौटकर नहीं आई हैं। टीम के लोग जो रिपोर्ट उन्हें देंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को सीएचसी पंडरीकृपाल का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्हें सीएचसी के भीतर तमाम जगहों पर गंदगी के ढेर लगे दिखाई दिए।

जबकि डिलीवरी प्वॉइंट पर ड्यूटी का कोई रोस्टर न तय किए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सीएचसी अधीक्षक को डिलीवरी प्वॉइंट पर रोस्टर के आधार पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए।


सीएमओ ने बताया कि जिले भर की 16 सीएचसी-पीएचसी के अधीक्षकों को रोस्टरवार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ड्यूटी डिलीवरी प्वाइंट पर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि प्रसूता महिलाओं की डिलीवरी में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed