फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The heat is also affecting health

Gonda News: सेहत पर भी पड़ रहा गर्मी का असर

Sat, 14 Jun 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The heat is also affecting health
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज करते चिकित्सक। - संवाद 
गोंडा। गर्मी का सितम लोगों की सेहत भी खराब कर रहा है। तापमान बढ़ने से बुखार, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, गुस्सा, मानसिक असंतुलन बढ़ने के मामले सामने आ रहे हैं। मेंटल सीजनल डिफेक्टिव डिसऑर्डर से ग्रसित तमाम मरीज मेडिकल पहुंच रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो ओपीडी में आने वाले हर 10 मरीज में से छह इन बीमारियों के ही हैं। शनिवार को उल्टी व दस्त के नौ मरीज भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

मालवीय नगर निवासी पंकज कुमार अपने पिता रामकुमार को लेकर शनिवार को मेडिकल काॅलेज पहुंचे। बताया कि पिता पूरी रात जागते रहते हैं। इससे काफी परेशानी हो रही है। यही नहीं, मनकापुर की शोभा देवी को बात-बात पर गुस्सा आ रहा है। चिकित्सकों की मानें तो इसके पीछे बढ़ता तापमान अहम कारण है। गर्मी के मौसम में सूर्य की किरणें सीधे लोगों के दिमाग पर पड़ती हैं, इससे लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। उनमें चिड़चिड़ापन सहित अन्य लक्षण आने लगते हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्साधिकारी डॉ. शोएब इकबाल का कहना है कि गर्मी का असर दिख रहा है। ऐसे में लोगों को सेहत के प्रति विशेष सजगता बरतने की आवश्यकता है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली की आंखमिचौली से बढ़ी दुश्वारी
गायत्रीपुरम, सिविल लाइंस, पोर्टरगंज, मालवीय नगर, बड़गांव में बिजली संकट से लोग परेशान हैं। कोई लो वोल्टेज की समस्या बता रहा है तो कोई अन्य दिक्कत। विद्युत उपकेंद्र इटियाथोक में शनिवार सुबह पांच बजे से चार घंटे की रोस्टिंग की गई। सुबह करीब नौ बजे आपूर्ति शुरू हुई। इसके एक घंटे बाद उपकेंद्र के स्विच यार्ड में लगे इनकमिंग फीडर द्वितीय में खराबी आ गई। इससे टाउन, ईस्ट, साउथ व बलरामपुर फीडर के 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। अवर अभियंता अजय कुमार गुप्त ने बताया कि दोपहर करीब 02:30 बजे इनकमिंग फीडर को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीज लेने निकले बुजुर्ग की रास्ते में मौत
तरबगंज के अकबरपुर निवासी 87 वर्षीय बिंदेश्वरी प्रसाद शनिवार को धान के बीज लेने के लिए रामपुर बाजार जा रहे थे। रास्ते में मंशापुरवा के पास एक पेड़ के नीचे रुक गए। वहीं पर उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता अनुपम प्रकाश मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed