फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The game of fifty-two tangle tangled the relationship

सियासत में रिश्ते तार- तार, विधायक ने भाई के सामने पत्नी को उतारा

Sat, 10 Apr 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
The game of fifty-two tangle tangled the relationship
गोंडा। पंचायत चुनाव की सियासत में आपसी रिश्ते नाते भी ताक पर नजर आ रहे हैं। ब्लाक प्रमुख की कुर्सी हथियाने के दांवपेंच में हलधरमऊ में बीडीसी के पद पर क्षेत्रीय विधायक (बावन सिंह) ने अपने छोटे भाई (तिरपन सिंह) के खिलाफ पत्नी को ही चुनाव मैदान में उतार दिया।
विज्ञापन

देवर भाभी के बीच होने वाले इस मुकाबले ने चुनावी जंग को रोचक बना दिया है। वहीं मतदाताओं के लिए भी यह परेशानी खड़ी हो गयी है कि वह विधायक के भाई के पक्ष में मतदान करें या फिर विधायक की पत्नी को जिताने में जुटे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के समर में छोटों के साथ ही सियासत के महारथी भी रिश्तों को ताक पर रख कर चुनावी समर जीतने के दांव पेच अजमाने में जुटे हैं। हलधरमऊ ब्लाक क्षेत्र में कोचा कासिमपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट से भाजपा के कटरा बाजार विधायक बावन सिंह के भाई विजय प्रताप सिंह उर्फ तिरपन सिंह ने नामांकन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी भनक विधायक बावन सिंह को लगने के बाद उन्होंने अपने छोटे भाई (देवर) से मुकाबले को पत्नी गीता सिंह (भाभी) का पर्चा दाखिल कर देवर-भाभी को चुनावी मुकाबले में आमने सामने ला खड़ा किया। अब 11 अप्रैल को होने वाली नाम वापसी के बाद ही स्थिति साफ होगी कि बीडीसी सीट का मुकाबला विधायक परिवार के दो लोगों के बीच होगा अथवा इन दोनों में से कोई एक चुनाव मैदान से हटने को राजी होगा।
विधायक परिवार से करीबी संबंध रखने वाले क्षेत्र के प्रभावशील लोग अब इन दोनों को समझा बुझा कर किसी एक को पर्चा वापस लेने के लिए मनाने में जुटे हैं ताकि समर्थकों की सांसत खत्म हो सके। जानकारों की माने तो यह पूरा सियासी संग्राम ब्लाक प्रमुख की कुर्सी हथियाने को अभी से बैठायी जा रही सोची समझी गणित के तहत हो रहा है।
जिला पंचायत चुनाव की सियासत भी नामांकन के साथ गर्माने लगी है। भाजपा की ओर से टिकट बंटवारे में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अनदेखी किए जाने के बाद सपा नेता व पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने चुनावी दांव खेल अपने भाई नरेंद्र सिंह का नामांकन हलधरमऊ चतुर्थ से करा दिया है।

यहां दो प्रत्याशी पहले से ही मैदान में थे। फिलहाल पूर्व मंत्री के भाई के मैदान में आने से चुनावी तस्वीर बदलती नजर आने लगी है। इससे सपा आगे चल कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने का खेल भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed