{"_id":"45ca54d298d757b4b962248458b90c05","slug":"the-first-phase-was-to-examine-the-nomination-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम चरण के नामांकन पत्रों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम चरण के नामांकन पत्रों की हुई जांच
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉकों पर दिन भर आरओ व कर्मचारियों ने प्रधान व सदस्यों के नामांकन पत्रों की जांच में पसीना बहाया। वहीं ब्लॉक के आसपास उम्मीदवार व उनके समर्थक अपने नामांकन पत्रों के सहीं गलत ठहराए जाने को लेकर टोह में लगे रहे। जांच में जिन नामांकन पत्रों में खामियां हैं उनपर गुरुवार को निर्णय लिया जाएगा।
वहीं 20 नवंबर को नामांकन पत्रों को वापसी का समय है। जिन लोगों को नामांकन नहीं लड़ना होगा वह लोग 20 नवंबर को दोपहर तक अपना पर्चा उठा सकेंगे। जबकि दोपहर बाद से उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आंवटन किया जाएगा।
इस बाबत अधिकारी/हलधरमऊ ब्लाक के आरओ पीएन सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। गुरुवार को भी जांच चलेगी लेकिन निर्णय शाम को लिए जाएंगे। 20 को नामांकन पत्रों की वावसी व सिम्बल का वितरण होगा।
विज्ञापन
ब्लॉकवार ग्राम प्रधान व सदस्य पद के नामांकन की स्थिति
ब्लॉकों के नाम - प्रधान पद प्रत्याशी सदस्य पद प्रत्याशी
करनैलगंज- 65 602 795 867
परसपुर- 68 664 866 991
हलधरमऊ- 61 561 735 691
कटराबाजार- 67 504 835 568
कुल - 261 2331 3231 3116
तृतीय चरण के नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू
गोंडा। पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। तृतीय चरण में मनकापुर तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड मनकापुर, छपिया व बभनजोत क्षेत्र में ग्राम प्रधान व सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इन ब्लॉकों में 21 व 23 नवम्बर को नामांकन किये जाएंगे। ब्लॉकों पर उम्मीदवारों की भीड़ जुटने लगी है। मनकापुर तहसील क्षेत्र ग्राम प्रधान के 224 व ग्राम पंचायत सदस्य के 2742 पदों पर नामांकन के लिए उम्मीदवार नामांकन पर्चा खरीदने के लिए लगे हैं।
बैंक में चालान बनवाने उम्मीदवारों की उमड़ी भीड़
गोंडा। स्टेट बैंक में चालान बनवाने बुधवार को उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। चालान बनवाने के लिए उम्मीदवारों की स्टेट बैंक में भारी भीड़ रही। पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार को सरकारी कोष में जमानत राशि जमा करनी है। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाले लोगों की अब काफी तादात बढ़ गई है। हर कोई उम्मीदवार अपना काम पहले ही हल कराने को सोच रहा है अब दूसरे व तीसरे चरण के लिए लोग पहले से ही चालान जमा कर लेना चाह रहे हैं। बुधवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर लोग चालान जमा करने में पसीना पसीना दिखे। चालान जमा करने वालों की भीड़ से अब आम ग्राहकों को बैंक में भीड़ की समस्या से गुजरना पड़ा।