फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The fate of 3466 candidates in ballot boxes captivity

3466 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद

Thu, 29 Oct 2015 11:48 PM IST
गोंडा/बलरामपुर अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/बलरामपुर अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र के चुनावी मौसम में वोटों की खूब बारिश हुई। गुरुवार को पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में गोंडा की तरबगंज तहसील क्षेत्र में 54.25 फीसदी वोट पड़े। शांतिपूर्ण मतदान के बाद शाम को जिला पंचायत सदस्य पद के 240 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1830 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन


वहीं, बलरामपुर के उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक क्षेत्र में 53.03 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद की 10 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 241 सीटों के लिए कुल 1396 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।
विज्ञापन


तरबगंज तहसील क्षेत्र के तरबगंज, नवाबगंज, वजीरगंज व बेलसर ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 297 व जिला पंचायत सदस्य के 11 पद के लिए 922 मतदेय स्थलों पर कड़ी चौकसी के बीच गुरुवार को मतदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मतदाताओं ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 240 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1830 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद किया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किये थे। गुरुवार को लोकतंत्र के खेत में खूब वोट बरसे।

मतदान केंद्रों पर पुरुष व महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें दिखीं। दिन भर किसी बेईमान मौसम की तरह वोटिंग का प्रतिशत घटता-बढ़ता रहा। शाम तक वजीरगंज ब्लॉक में  52, नवाबगंज ब्लॉक में 57, तरबगंज ब्लॉक में 55 व बेलसर ब्लॉक  में 55 फीसदी मतदान हुआ।

इस तरह ओवर आल चारों ब्लॉकों में कुल 54.25 फीसी मतदान हुआ। मतदान के दौरान कहीं कोई हिंसा मारपीट नहीं हुई।

नवाबगंज ब्लॉक के मीरपुर मतदान केंद्र पर शुक्रवार को दोबारा वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे वार्ड का बैलेट पेपर बंट जाने की देर से जानकारी मिलने पर मीरपुर मतदान केंद्र के मतदान को गुरुवार को रद कर दिया।

नवाबगंज ब्लॉक के मीरपुर मतदान केंद्र पर जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए गुरुवार को मतदान होना था। बताया जाता है कि यहां जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड नंबर 39 की जगह वार्ड नंबर 40 का बैलेट पेपर दे दिया गया।

मतदान केंद्र पर इस समस्या की जानकारी अधिकारियों को देर में मिली। सेक्टर मजिस्ट्रेेट आरवी चौधरी ने इस बात की जानकारी आरओ को दी।

इस मामले में नवाबगंज ब्लॉक के आरओ बीडी वर्मा ने बताया कि इस मतदान केंद्र पर आज के इस मतदान को रद कर दिया गया है। इस मतदान केंद्र पर शुक्रवार को दोबारा मतदान कराया जाएगा।

जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने बड़ा खाका खींचा था। जिला प्रशासन ने इस बार काफी सेंसिटिव माने जाने वाले में तरबगंज तहसील क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पहले से होम वर्क व रिहर्सल कर लिया था।

वहीं कोई बवाल न हो, इसके लिए क्षेत्र में हूटर, सायरन बजती अफसरों की गाड़ियां दिन भर दौड़ती रहीं। इसके लिए सेक्टर, जोनल व सुपर जोनल मजिस्ट्रेेट लगाए गए थे।


शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कलस्टर मोबाइल टीम लगातार नजर रख रही थीं। इसके अलावा जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय व पुलिस कप्तान अनिल कुमार पुलिस व पैरा मिलेट्री फोर्स के जवानों के भारी लावलश्कर के साथ दिनभर भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed