फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The farmers happy to rain

बारिश से किसानों में खुशी

Tue, 19 Jan 2016 11:15 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
The farmers happy to rain
अचानक मौसम में बदलाव आ जाने व बारिश होने से रबी सीजन की सभी फसलों को संजीवनी मिल गई है। मायूस किसानों के चेहरे मौसम के बदलाव व बारिश होने से खिल गए हैं। किसान व कृषि विशेषज्ञ बूंदाबांदी शुरू होने को फसलों के लिए शुभ मान रहे हैं। वहीं, बारिश से फसलों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन


जिले में रबी फसलों को इस समय पानी की जरूरत थी। रबी फसलों की बोआई से लेकर अब तक पारा 24 डिग्री सेल्सियस चल रहा था।

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक फसलों को इस समय 14 से 18 डिग्री तापमान की आवश्यकता है। अब पारा गिरने व बारिश शुरू हो जाने से फसलों का उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन


खेतों में नमी न होने से फसलों की बढ़वार रुकी हुई थी। परेशान किसान नमी के अभाव में फसलों में यूरिया नही लगा पा रहे थे। किसान पिछले एक पखवारे से आसमान की ओर बारिश होने को लेकर टक टकी लगाए थे। शायद ऊपर वाले ने किसानों की दुआएं सुन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात में ही आसमान पर बादल छा गए। सुबह लोगों क ो मौसम का नजारा बदला दिखाई पड़ा। सुबह 11 बजे से रुक-रुक कर बारिश होने लगी।

बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि यदि और बारिश हो गई तो फसलों में बेहतरी आ जाएगी।

बूंदाबांदी होने से किसान तो खुश हैं, लेकिन उनका कहना है कि जमीन सूखी पड़ी है। हल्की बारिश से काम नही चलेगा। अधिक बारिश होने से ही फसलों को फायदा होगा।


ग्राम भदुआतरहर के किसान सुरेश तिवारी का कहना है कि मौसम अच्छा हो गया है। लेकिन बारिश और होगी, तभी फसलों को फायदा होगा।

वहीं राजू यादव का कहना है कि अभी कम बारिश से कोई फायदा नही होगा। क्योंकि खेत से नमी गायब है, ऐसे में यूरिया की बोआई भी नहीं हो सकती। लेकिन बारिश शुरू हो जाने से किसानों को अब फसलों से बेहतरी की आस है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed