फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The fame of Meri Mati-Mera Desh remained from the block to the headquarters

Gonda News: ब्लॉक से मुख्यालय तक रही मेरी माटी-मेरा देश की धूम

Thu, 26 Oct 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
The fame of Meri Mati-Mera Desh remained from the block to the headquarters
गोंडा के टाउनहाल में डीएम को अमृत कलश सौंपतीं छात्राएं।
गोंडा। विकासखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की बृहस्पतिवार को धूम मची रही। ब्लॉक स्तर पर गांवों से एकत्र किए गए मिट्टी को गाजे-बाजे के साथ जिला मुख्यालय टाउन हाॅल में रखा गया। सभी 16 ब्लॉकों से 1,192 गांवों से मिट्टी एकत्र की गई थी। इस दौरान सांस्कृतिक विभाग की महिलाओं के अलावा एलबीएस और उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़गांव की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के नाम में ही इसके सभी भाव छिपे हुए हैं। पीएम मोदी को सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को युद्धस्तर पर प्रयास करना होगा। अपनी कमियों को दूर करना होगा। इससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा तो इस कार्यक्रम के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि हर गांव व वार्ड से होते हुए कलश यात्रा ब्लाॅक से मुख्यालय पहुंचा है। इसे राज्य मुख्यालय के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी भेजा जाएगा। इस अवसर पर बतौर विशिष्टि अतिथि करनैलगंज विधायक अजय सिंह, सीडीओ एम. अरुन्मोलि, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, भाजपा महामंत्री आशीष त्रिपाठी, उज्मा राशिद, राजीव रस्तोगी, गुड्डू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सामूहिक रूप से निकाली कलश यात्रा
मनकापुर (गोंडा)। ब्लाॅक मुख्यालय पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शहरी व ग्रामीण इलाकों से कलश में जमा किए गए मिट्टी को ब्लाॅककार्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक रूप से परिसर में स्थित अमर शहीद स्मारक वाटिका पर एकत्र किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी, बीडीओ विजयकांत मिश्र, जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य सुमेधा पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष अमित सिंह की ओर से पुष्पअर्पित कर गाजे-बाजे से कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर कमलेश पांडेय, जनार्दन वर्मा, विष्णु कुमार प्रजापति, राकेश कुमार श्रीवास्तव, विनय गुप्ता, उमेश द्विवेदी, सौरभ राय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed