फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The entire responsibility of elections rests on booth president and Panna Pramukhs: Swatantra Dev

चुनाव का पूरा दारोमदार बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों पर : स्वतंत्र देव

Sun, 28 Apr 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
The entire responsibility of elections rests on booth president and Panna Pramukhs: Swatantra Dev
गाेंडा। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का पूरा दारोमदार पार्टी के बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख घर घर तक मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाकर उनका मत एवं समर्थन हासिल करें।
विज्ञापन

स्वतंत्र देव रविवार को नवाबगंज स्थित श्रीगांधी विद्यालय इंटर कॉलेज मैदान में मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के साथ विरासत को सम्मान देने के लिए जो काम किए हैं उससे जनता में मोदी की गारंटी पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि गोंडा में प्रचंड मतों से जीतने के लिए बूथ स्तर पर अधिक काम करना होगा। हर बूथ पर पार्टी की जीत के लिए एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से सावधान रहना है। कांग्रेस हमेशा भगवान राम और राम सेतु के अस्तित्व को नकारती थी। सम्मेलन को गोंडा से भाजपा प्रत्याशी कीतिवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री और जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

-----------------------
सपा छोड़ भाजपा में शामिल
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजदूगी में सपा नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पंड़री कृपाल के दुर्गा वैनिया निवासी सहदेव पांडेय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सहदेव समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव हैं। उनके साथ पूर्व सचिव राजेश तिवारी, राजकुमार वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, प्रेमनाथ कश्यप, रविप्रकाश मिश्रा और देवी प्रसाद चौरसिया ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed