फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The district's first Panchayat Utsav Bhawan will be built in Palhapur

Gonda News: पाल्हापुर में बनेगा जिले का पहला पंचायत उत्सव भवन

Tue, 11 Nov 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The district's first Panchayat Utsav Bhawan will be built in Palhapur
गोंडा। करनैलगंज के पाल्हापुर में जिले का पहला पंचायत उत्सव भवन बनेगा। इससे क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह, मुंडन आदि मांगलिक कार्यों में सहूलियत मिलेगी। हाॅल, लॉन, फर्नीचर, जनरेटर आदि सुविधाओं से युक्त इस उत्सव भवन के निर्माण पर 1.41 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पंचायत उत्सव भवन सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से बजट की स्वीकृति हो चुकी है। पहले चरण में करनैलगंज की पाल्हापुर ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। यह पंचायत उत्सव भवन पाल्हापुर चौराहे के पास प्रस्तावित किया गया है। इसके निर्माण के लिए तीन हजार वर्ग मीटर भूमि की व्यवस्था की गई है। इसमें हाॅल, स्टेज, मंडप, लॉन समेत कुल 100 लोगों की क्षमता के तीन कमरे बनेंगे। दिव्यांगों के लिए भूतल पर कमरा व शौचालय बनाया जाएगा। पुरुष व महिलाओं के लिए शौचालय के साथ ही रसोईघर भी होगा। साथ ही फर्नीचर आदि की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


पंचायत उत्सव भवन बनने से ग्रामीणों को शादी-विवाह के आयोजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर आयोजन किए जा सकेंगे। डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि पंचायत उत्सव भवन बनाने के लिए जमीन की खोज पूरी करके उच्चाधिकारियों के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
अधिकारियों ने बताया कि पाल्हापुर गांव में कई मजरे हैं। मौजूदा समय में गांव की आबादी 2500 से अधिक है। अभी शादी विवाह के लिए लोगोें को गोंडा, करनैलगंज, परसपुर में मैरिज हाॅल का रुख करना पड़ता है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सकेगी। इससे आसपास के ग्रामीणों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed