फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The death of the young man being electrocuted

युवक की करंट लगने से मौत

Fri, 19 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 19 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man being electrocuted
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेत में लटक रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार के करंट से शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक खेत में बकरी चरा रहा था। करंट लगने के बाद ग्रामीणों ने युवक को सीएचसी पहुुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। देर शाम तक शव अस्पताल में ही पड़ा रहा। 
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादीपुर के मजरा घोषीपुरवा निवासी श्रवण कुमार का पुत्र देशराज (17) गांव के बगल खेत में बकरी चरा रहा था। उसी खेत में हाई वोल्टेज बिजली का तार काफी नीचे तक लटक रहा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था।
विज्ञापन


अचानक युवक करंट की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन बिजली के तार से छू गई। करंट लगने से युवक वहीं गिर गया, जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह खींच कर हटाया और सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल कर्मियों द्वारा तत्काल मेमो के जरिये पुुलिस को सूचना भेजी गई तथा मौके पर मौजूद लोगों ने एसडीएम व पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ को सूचना दी, मगर घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल व अस्पताल के साथ ही कोतवाली व तहसील के बीच मात्र एक किलोमीटर की दूरी है। एसडीएम अनिल कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराएगी। कोतवाल अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि मौके पर दो दरोगा को भेजा गया है तथा मैं भी पहुंच रहा हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed