फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The dead body found on the railway track was that of Ram

Gonda News: रेल ट्रैक पर मिला शव बिहार के राम आसरे का था

Sun, 24 Mar 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 24 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
The dead body found on the railway track was that of Ram
मनकापुर (गोंडा)। एपी इंटर काॅलेज के पास रेल ट्रैक पर मिला शव बिहार के राम आसरे साहनी (50) का था। मौके पर मिले मोबाइल फोन के जरिये पुलिस ने परिजन को हादसे की सूचना दी थी। मॉर्च्युरी पहुंचकर परिजन ने पहचान की। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। बता दें कि दो घंटे तक जीआरपी और मनकापुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहीं थीं। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मनकापुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

कस्बा चौकी प्रभारी मनकापुर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के थाना अहियापुर क्षेत्र के कोल्हुवा पैगम्बरपुर दादर गांव निवासी सज्जन कुमार उर्फ मुखलाल साहनी अपने परिवार के मदनप साहनी व चमेली देवी के साथ गाेंडा पहुंचे। उन्होंने मॉर्च्युरी पहुंचकर शव की पहचान राम आसरे साहनी (50) पुत्र महावीर साहनी के रूप में की।
विज्ञापन

राम आसरे की बहन चमेली देवी ने बताया कि उसके भाई ने शादी नहीं की थी। भाई उनके घर पर समस्तीपुर में रहता था। कुछ दिनों पहले वह घर से दिल्ली गया था। एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से पानीपत चला गया, वहां से लौट रहा था। इस बीच पुलिस से उसका शव रेल ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना मिली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed