{"_id":"8a0a9bbc1c02cfdbbaad4f4c0284a045","slug":"the-consumers-perform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस की किल्लत होने से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी करते हुए उपभोक्ताओं ने एसडीएम उतरौला को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाये जाने की मांग की गई है। एक सप्ताह के अंदर रसोई गैस वितरण में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सपा नेता राम सोहरत यादव के नेतृत्व में रवि, वशीर, धनीराम, नसीब अली, मकसूद अली व सिराज अहमद आदि ने शनिवार को तहसील परिसर में गैस की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि नगर स्थित गैस एजेंसी पर वितरण के समय भारी भीड़ रहती है।
गैस वितरण में एजेंसी कर्मियों की ओर से भारी अनियमितता बरती जा रही है। जो लोग निर्धारित मूल्य से 100-200 रुपया अधिक देते हैं उन्हें गैस दे दी जाती है और जो अतिरिक्त पैसा देने से इंकार करते है उन्हें गैस न होने का बहाना बनाकर वापस कर दिया जाता है।
विज्ञापन
रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं को कई-कई दिनों तक एजेंसी का चक्कर काटना पड़ता है। इस दौरान गैस उपभोक्ताओं ने तहसील परिसर में ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन के बाद उपभोक्ताओं ने एसडीएम उतरौला राम हर्ष मौर्य को ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने तथा एजेंसी पर गैस वितरण नियमित ढंग से कराये जाने की मांग की गई है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि गैस वितरण में सुधार न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में नगर स्थित बालाजी इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक गोविंद शर्मा ने बताया कि बाढ़ के चलते रसोई गैस की आवक कम होने के कारण वितरण में समस्या आ रही है।
उपभोक्ताओं की ओर से मूल्य से अधिक रुपये लिये जाने का आरोप निराधार है। गैस के आवक में सुधार होने पर वितरण भी नियमित रुप से होने लगेगा।