{"_id":"66c4f9cf3eff16ebc70ac1e4","slug":"the-condition-of-10-students-worsened-after-eating-tahari-in-the-residential-school-gonda-news-c-100-1-gon1002-122242-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आवासीय स्कूल में तहरी खाने से 10 छात्रों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आवासीय स्कूल में तहरी खाने से 10 छात्रों की हालत बिगड़ी
Wed, 21 Aug 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय के छात्रावास में तहरी खाने के बाद 10 छात्र बीमार हो गए। उन्हें उल्टी दस्त व पेट दर्द के चलते मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने फूड प्वाइजनिंग के लक्षण बताए।
झंझरी विकासखंड कार्यालय के सामने चुंगी नाका स्थित पवन सेवा संस्थान की ओर से आश्रम पद्धति विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। शनिवार शाम को यहां के छात्रावास में छात्रों को तहरी खिलाई गई। जिसके बाद कोतवाली देहात के बेलवा नोहर निवासी कक्षा पांच के छात्र महेश (13), मुकेश (11), अरुण (12), शनि कुमार (8) व सुजीत (9) सहित 10 छात्रों को उल्टी-दस्त व पेट दर्द होने लगा।
बेलवा नोहर निवासी अभिभावक संजय कुमार का आरोप है पहले तो विद्यालय प्रबंधन ने प्राथमिक उपचार किया। फिर रक्षाबंधन की छुट्टी के बहाने बच्चे को घर भेज दिया। घर पहुंचने पर छात्रों की हालत गंभीर हो गई। इसके चलते छात्र महेश, मुकेश, अरुण व शनि को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अन्य छात्रों का उपचार निजी क्लीनिक पर हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ. खालिद बिलाल ने बताया कि छात्रों को उल्टी-दस्त की शिकायत है, फूड प्वाइजनिंग के लक्षण हैं।
विज्ञापन
उधर, आश्रम पद्धति स्कूल के संचालक जेपी पांडेय ने बताया कि शनिवार शाम को तहरी बनी थी। भोजन करने के बाद कुछ बच्चों को उल्टी हुई। जिस पर तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। भोजन तो सभी बच्चों ने किया था लेकिन कुछ को ही दिक्कत हुई। अन्य सभी स्वस्थ हैं। ऐसे में तहरी खराब होने की संभावना नहीं प्रतीत हो रही है। फिलहाल चिकित्सक के परामर्श पर बच्चों की देखभाल की जा रही है। खाना बनाए जाने की व्यवस्था भी परखी जा रही है।