{"_id":"6ab6b20ba83bdf714201f61a","slug":"there-will-be-no-classes-in-schools-today-they-will-open-on-the-28th-gonda-news-c-100-1-slko1026-166780-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्कूलों में आज नहीं होगी पढ़ाई, 28 को खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्कूलों में आज नहीं होगी पढ़ाई, 28 को खुलेंगे
Fri, 25 Sep 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बारिश के मद्देनजर डीएम प्रियंका निरंजन ने शनिवार को भी जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश दिया है। अब स्कूल 28 सितंबर को खुलेंगे। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र और बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी संबंधित स्कूल संचालकों को आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बारिश और बिजली गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त
तरबगंज। तेज हवा और बारिश के साथ बिजली गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। लेखपाल रामनरायन बिंद ने बताया कि गैलन ग्रंट निवासी किशनू और सुरजापुर के नरेंद्र पांडेय के मकान पर बिजली गिरने से नुकसान हुआ है। वहीं, सुसेला के लेखपाल पवन कुमार सिंह के अनुसार तेज बारिश में 10 कच्चे मकान गिर गए। इनमें राम बहादुर, संयोगिता, हौसिला प्रसाद, अन्नू, गोलू, महेश, गिरीश, रंजीत, प्रदीप और डाॅली के मकान शामिल हैं। लेखपालों ने नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। (संवाद)