फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Life-threatening attack on journalist; FIR registered against nine people

Gonda News: पत्रकार पर जानलेवा हमला, नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 25 Sep 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 25 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Life-threatening attack on journalist; FIR registered against nine people
घायल पत्रकार सत्यम मिश्र 
गोंडा। दीवानी कचहरी के पास शुक्रवार दोपहर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार सत्यम मिश्र पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। घायल पत्रकार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में उनके बड़े भाई व अधिवक्ता शिवेंद्र कुमार मिश्र की तहरीर पर नगर कोतवाली में तीन सगे भाइयों समेत नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

तिवारी पुरवा बहराइच रोड निवासी अधिवक्ता शिवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि माधवपुर गजाधरपुरवा निवासी अमन ओझा, देवेंद्र ओझा और सुरेंद्र ओझा ने 28 अप्रैल को उनके साथ मारपीट की थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी उनसे 30 हजार रुपये मांग रहे थे और सुलह का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

शिवेंद्र के अनुसार 17 सितंबर को अंबेडकर चौराहे पर अधिवक्ताओं के जुलूस के दौरान अमन ओझा ने रुपये मांगे और न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को उनका छोटा भाई सत्यम मिश्र दीवानी कचहरी के गेट नंबर दो के पास नंदू के होटल पर काम से गया था। तभी अनिल ओझा अपने भाई सुरेंद्र, देवेंद्र, अमन और पांच अन्य साथियों के साथ पहुंचे और लाठी-डंडे, भाला, हंसिया व चाकू से हमला कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह नगर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। घायल के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed