फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The commotion by lawyers

वकीलों ने किया हंगामा

Sat, 16 Apr 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 16 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
The commotion by lawyers
हंगामा करते वकील - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में कानून व्यवस्था सपा गुंडों के अधीन हो गई है। युवा अधिवक्ता संजय शर्मा की सरेशाम गोली मारकर की गई हत्या जीता जागता उदाहरण है। कोषागार व उप-कोषागार को बंद कराकर आंदोलन का ऐलान किया गया। चार चरणों में आंदोलन चलाकर प्रदेश सरकार को बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक वकील के परिवारीजनों को 45 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति, सरकारी नौकरी व वकीलों को शस्त्र लाइसेंस शीघ्र न उपलब्ध कराने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। शनिवार को जिला बार, कलेक्ट्रेट बार, सिविल बार व युवा बार संघ ने संयुक्त रूप से एकजुट होकर कोषागार व उप कोषागार को बंद कराकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए जिला बार संघ के अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी व महामंत्री शशांक त्रिपाठी, दी कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष मो. मसीह खां व मंत्री अश्वनी त्रिवेदी, सिविल आर संघ के अध्यक्ष श्रवण श्रीवास्तव, महामंत्री वेद प्रकाश मिश्र एवं जिला युवा बार संघ के अध्यक्ष संजय तिवारी व महामंत्री गुंजन सिंह आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां वकीलों के विरुद्घ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन दहाड़े हो रही हत्या व लूट जैसे संगीन अपराधों को सरकार रोकने में पूरी तरह नाकाम है। प्रदर्शन के बाद वकीलों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष विजय प्रकाश व मंत्री अखिलेश सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर में वकीलों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वकीलों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार उतरौला आरपी वर्मा को सौंपा।


इस दौरान अजीत, सुधीर, रमेश, सियाराम, रवि व देवेन्द्र कुमार सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। बार एसोसिएशन तुलसीपुर के अध्यक्ष संगम लाल मिश्र व महामंत्री सुरजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद एसडीएम तुलसीपुर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारी संख्या में वकील मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed