{"_id":"67a6499288827d7fc306b651","slug":"the-city-will-be-renovated-with-rs-379-crores-roads-and-drains-will-be-built-gonda-news-c-100-1-slko1026-132250-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 3.79 करोड़ से संवरेगा शहर, बनेंगी सड़कें और नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 3.79 करोड़ से संवरेगा शहर, बनेंगी सड़कें और नालियां
Fri, 07 Feb 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर के सभी 27 वार्डों में सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। टूटी इंटरलॉकिंग की विशेष रूप से मरम्मत कराने की योजना तैयार की गई है। 15वें वित्त आयोग से शहर में इंटरलाकिंग, नाली और नाला निर्माण के लिए तीन करोड़ 79 लाख रुपये राशि जारी की गई है। नगर पालिका प्रशासन ने निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नगर में तमाम ऐसी गलियां हैं, जहां वर्षों से नालियां टूटी पड़ी होने से सड़कों पर पानी बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। अब 15वें वित्त आयोग के बजट से यह समस्या दूर की जाएगी। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि सिविल लाइन तृतीय में रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग बनाने के साथ नाली की मरम्मत कराई जाएगी। पटेलनगर पश्चिमी में डिप्टी मस्जिद के सामने से छोट्टन के घर तक रबर मोल्ड इंटरलॉकिंग व नाली मरम्मत का कार्य होगा।
इसी तरह शास्त्रीनगर, तोपखाना, इमामबाड़ा, महाराजगंज, पटेलनगर पूर्वी, रानी बाजार, छेदीपुरवा, आवास विकास प्रथम, राजा मोहल्ला, रकबागंज, दयानंद नगर, सुभाषनगर, मेवातियान, मालवीयनगर, कटहरिया, राधाकुंड, पंतनगर, मकार्थीगंज, साहबगंज, महाराजगंज, शास्त्रीनगर, सेमरादम्मन, रानी बाजार, राजेंद्रनगर सहित सभी 27 वार्डों में कार्य कराया जाना है। उन्होंने बताया कि निविदा की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।